क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत मनीगाछी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राघोपुर उत्तरी के ग्राम-नारायणपुर में मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत बन रहे छतदार चबूतरा निर्माण कार्य हेतु प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा पत्रांक-19 दिनांकः- 31.05.2022 को अनुशंसा की गई थी, तथा अंचल अधिकारी मनीगाछी के पत्रांक-529 दिनांकः- 21.07.2022 द्वारा खाता संख्या-1632 नया एवं खेसरा-1452,1453, 1456,1457 को अनावाद सर्वसाधारण भूमि बताते हुये अनापति प्रमाण पत्र निर्गत के होने के पश्चात जिला योजना कार्यालय द्वारा दिनांकः- 19.08.2022 को प्रशासनिक स्वीकृति दि गई थी, जिसके उपरांत उक्त चबूतरा का निर्माण कार्य शुरु किया गया था परन्तु निर्माण कार्य अवरुद्ध अधुरा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर चबूतरा का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?