क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत सरैया अंचल के तत्कालिक अंचलाधिकारी श्री नारायण बैठा के विरूद्ध समाहरणालय मुजफ्फरपुर (जिला भूमि सुधार प्रशाखा) के पत्रांक-2026 दिनांक-11.04.2023 को आरोप पत्र गठित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना को भेजा गया था लेकिन आजतक उक्त अंचलाधिकारी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है; यदि हाँ, तो सरकार समाहरणालय मुजफ्फरपुर के पत्रांक के आधार पर श्री नारायण बैठा अंचलाधिकारी सरैया के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?