क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि समाहर्ता, मुजफ्फरपुर के पत्रांक -2026 (जिला भूमि सुधार प्रशाखा), दिनांक-17.04.23 द्वारा अंचलअधिकारी, सरैया, मुजफ्फरपुर के विरूद्ध आरोप पत्र विहित प्रपत्र में गठित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर मुख्य सचिव,राजस्व एवं भमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को भेजा गया है परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी उक्त अंचलपदाधिकारी के विरूद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का क्या औचित्य है?