क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला में जमीन के सर्वे अभियान में रैयतों को काफी परेशानी हो रही है,क्योंकि उक्त जिला के अंचल में रखे जमीन का खतियान पुराना हो जाने के कारण जीर्ण-शीर्ण हो गया है तथा पंजी-2 जीर्ण-शीर्ण हो जाने कारण वह पढ़ने योग्य नहीं रह गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जिला में तत्काल सर्वे अभियान स्थगित कर सभी प्रकार के भू-अभिलेखों को अद्यतन करने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक नहीं तो क्यों ?