क्या मंंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तगर्त नगर पंचायत मच्छरगाँव, नवलपुर, भवानीपुर, सिसवाबैरागी, सिसवा भूमिहार, बलुआ भवानीपुर में वर्षो से गरीब अतिपिछड़ा व दलित समाज के भूमिहीन पर्चाधारियों को पर्चा प्राप्ति के बाद भी अबतक जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है जिसके कारण इन्हें भूमि के अभाव में सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है;(2) यदि उपर्युक्त खण्ड का उतर स्वीकारात्क है, तो सरकार उक्त स्थानों के पर्चाधारियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाकर उन्हें जमीन उपलब्ध कराना चाहती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?