Back to Legislative Questions Repository
Q.No 457Starred Question Listed

शुद्ध जल प्रदान कराने हेतु

श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.  क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला के लौरिया विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत साठी, गोबरौरा, लौरिया, मच्छरगावां, मटकोटा (फतेहपुर) तथा नवलपुर स्थित जलमीनार का पानी ग्रामीणों को प्राप्त नहीं होता है?2. क्या यह बात सही है कि जल-बहाव हेतु लगे पाईप क्षतिग्रस्त है एवं वर्षों से उक्त जलमीनारों की सफाई नहीं हुई है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जलमीनार की सफाई, क्षतिग्रस्त पाईप का बदलाव एवं पाईपों का विस्तार करते हुए आमजनों को शुद्ध जल प्रदान कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया)
Department
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Ministry
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
MLA Profile
VINAY BIHARI (05)
VINAY BIHARI (05)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Lauriya - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jan 1970
Address
Village/Police Station-Machhargawan, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran