क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प0 चम्पारण जिलान्तर्गत बेतियां, चनपटिया एवं नरकटिया गंज फोरलाईन पथ से वसन्तपुर जाने वाली RWD सड़क क्षति ग्रस्त है जिसकी लंबाई 2.5 किलोमीटर है जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?