क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प0 चम्पारण जिला के प्रखण्ड योगापट्टी अन्तर्गत पंचायत राज बहुअरबा के गोईता टोला मिश्रॉली गाँव के पश्चिमी में धनौती नदी स्थित है;2. क्या यह बात सही है कि धनौती में दोनो तरफ RWD की सड़क का निर्माण के साथ ही जनसहयोग से छोटा पुलीया का निर्माण कराया गया है जिसमें सिर्फ दो पहिया का आवागमन ही हो पाता है और बड़े वाहन का आवागमन नहीं हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थान पर एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?