क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग , यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भवन निर्माण विभाग द्वारा सरकारी आवासीय भवन एवं कार्यालय भवनों का अनुरक्षण किया जाता है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटना, भागलपुर सहित दरभंगा जिला को भी राशि आवंटित की गई थी,2. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी दरभंगा के पत्रांक संख्या-229, दिनांक-10.07.2024 से कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल दरभंगा को निर्देश दिया गया था कि आवासीय एवं कार्यालय भवन की मरम्मती कार्य से पूर्व वीडियोग्रापफी एवं फोटो कर प्राकलन तैयार करने के पश्चात् ही कार्य करे, जो कि भवन प्रमंडल दरभंगा द्वारा नहीं किया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उच्च स्तरीय जॉच कराकर संबंधित दोषी अभियन्ताओं पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?