Back to Legislative Questions Repository
Q.No 122Starred Question Listed

एस0जी0एफ0आई0 नेशनल गेम्स में भाग लेने हेतु

श्री राम रतन सिंह (143) (तेघरा) खेल 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा तिरंदाजी (इंडियन राउण्ड एवं रिकर्व) के खिलाडि़यों को स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा आयोजित 68वीं नेशनल तिरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने नाडियाड (गुजरात) भेजा जा रहा है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त अतिमहत्वपूर्ण प्रतियोगिता में राज्य के तिरंदाजी (कम्पाउण्ड) के बालक-बालिका खिलाडि़यों को भाग लेने से वंचित किया जा रहा है, जिसके कारण राज्य के प्रतिभावान तिरंदाजी (कम्पाउण्ड) के खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर नहीं मिल पा रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार तिरंदाजी (कम्पाउण्ड) के खिलाडि़यों को एस0जी0एफ0आई0 नेशनल गेम्स में भाग लेने हेतु भेजने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री राम रतन सिंह (143) (तेघरा)
Department
खेल
Ministry
खेल
MLA Profile
Ram Ratan Singh (143)
Ram Ratan Singh (143)
Party
Communist Party of India
Constituency
Teghra-Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1951