क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत जयनगर प्रखण्ड के उच्च विद्यालय जयनगर के खेल मैदान के निकट ग्यारह वर्ष पूर्व इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया था, जो जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गया है जिस कारण खिलाडि़यों में खेल का विकास बाधित हो गया है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त क्षतिग्रस्त इंडोर स्टेडियम का पुनर्निमाण कराकर खिलाडि़यों को खेल की सुविधा बहाल कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?