क्या मंंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत नगर पंचायत जयनगर के निबंधन कार्यालय से यूनियन टोला तक जाने वाली सड़क जो नेपाली रेलवे लाईन के बगल से गुजरती है, वह जयनगर शहर का वाईपास सड़क है, जो अत्यंत जर्जर हो चुका है जिस कारण यातायात बाधित हो जाता है ;यदि उपर्युक्त खण्ड का उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार उक्त सड़क को चौड़ीकरण के साथ पुननिर्माण कराना चाहती है, यदि हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?