क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि,भागलपुर जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्रांतर्गत छठ घाटों में से मात्र बरारीघाट में सीढ़ी है जबकि अन्य छठ घाटों में सीढ़ी नहीं रहने के कारण छठव्रतियों को साल में दो बार चैती छठ और कार्तिक छठ के समय भारी परेशानी होती है, यदि हाँ,तो सरकार बरारी घाट में निर्मित सीढ़ी की तर्ज पर सभी छठ घाटों में सीढ़ी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?