क्या मंत्री,पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि अनियंत्रित स्पीड को रोकने के लिये भागलपुर शहर की मुख्य सड़कों पर 14 स्पीड ब्रेकर उजले-पीले पेंट कर तथा चेतावनी संकेत लगाते हुए दो वर्ष पूर्व बनाये गये थे जो पिछले छः माह से बिल्कुल मिट गये हैं जिसके कारण वाहन चालक समतल सड़क समझ कर वाहन चला रहे हैं और प्रायः दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, यदि हां, तो सरकार भागलपुर शहर स्थित सड़कों के सभी स्पीड ब्रेकर को नये सिरे से पेंट करने तथा चेतावनी संकेत लगा कर दुर्घटनाएं रोकने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?