क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड में NH-727 के छोटकीपट्टी से परसा होते हुए करधिका त्रिवेणी कैनाल तक सिंगल लेन सड़क होने के कारण भारी वाहनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क का चौड़िकरण कार्य कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?