क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत त्रिवेणी कैनाल प्रमंडल, रक्सौल जल संसाधन विभाग के स्वामित्व में कपरधिका से सेमरा पथ जिसकी कुल लंबाई 12.35 किलो मीटर है, परन्तु पथ निर्माण विभाग के ज्ञापांक 3446 (5) पटना, दिनांक- 22-07-2024 के द्वारा इस पथ के विधिवत हस्तनान्तरण के लिए विभाग को भेजा गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क का विधिवत हस्तनान्तरण पथ निर्माण विभाग को करने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?