क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड में ग्राम पंचायत राज लगुनाहा चौतरवा के कस्बा चौतरवा की आबादी काफी घनी है, चौतरवा घनी बस्ती के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार घरों के तरफ काफी झुका हुआ है; 2.क्या यह बात सही है कि वर्ष 2023 के माह मई-जून में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार ग्यारह हजार वोल्ट हाई टेंशन तार को NH-727 पर पूर्व से लगे पोल पर लगवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?