क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि खगडि़या जिलान्तर्गत खगडि़या प्रखंड के रहिमपुर उत्तरी, रहिमपुर मध्य एवं रहिमपुर दक्षिणी पंचायत में हमेशा बिजली आपूर्ति में कठिनाई होती है, क्योंकि बाढ़ प्रभावित एवं दियरा क्षेत्र है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त तीनों पंचायतों के लिए अलग एक पीएसएस का निर्माण तथा प्रत्येक पंचायत में सेपरेट फिडर का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?