क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि युरिया खाद कम्पनी द्वारा रेल रेक पॉइंट से यूरिया को खुदरा विक्री केन्द्र तक पहुॅचाने का प्रावधान है,जबकि कम्पनी द्वारा राज्य में नियम के विपरित रेल रेक पॉइंट पर ही खाद का वितरण कर दिया जाता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक इसकी जाँच करते हुये दोषी कम्पनी पर कार्रवाई करने के साथ ही नियमानुसार खाद को खुदरा बिक्री केंद्र तक पहुॅचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?