क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि समेकित कृषि प्रणाली के अन्तर्गत विभिन्न अवयव यथा कृषि,उद्यनिकी,मत्स्य पालन,पशु पालन, बकरी पालन, रेशम पालन आदि को समाहित किया जाता है,ताकि किसानों का समेकित विकास हो एवं आय बढ़े;2.क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के अस्थावाॅ विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत सरमेरा कृषि फार्म की उपलब्ध भूमि पर कृषि अनुसंधान केन्द्र की स्थापना करके नालंदा जिला के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा दिए जाने हेतु प्रस्ताव मई,2024 में ही जिला से विभाग को दिया जा चुका है,जो अबतक लंबित है,3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार नालंदा जिला विशेषकर अस्थावाॅ विधान सभा क्षेत्र के किसानों के हित में सरमेरा कृषि फार्म की जमीन पर समेकित कृषि अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने का विचार रखती है,हाँ तो,कबतक,नहीं तो क्यों?