क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सरकार की योजनानुसार बिहार के विभिन्न जिलों सहित नालंदा जिलान्तर्गत बिंद प्रखंड मुख्यालय में एवं अस्थावां प्रखंड के ग्राम- मालती में मॉडल विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है;2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त मॉडल विद्यालयों में उपस्कर सहित पढ़ाई एवं अन्य व्यवस्था अभी तक प्रारम्भ नहीं की गई है, जिसके कारण भवन खाली पड़ा हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में पढ़ाई सहित अन्य सुविधायें बहाल करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?