क्या मंंत्री, कृषि विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तगर्त पीरपैंती और कहलगाॅंव के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों चंद्रकांत पाठक द्वारा बाढ़ से हुए फसल क्षति में हजारों किसानों से फसल सहायता के नाम पर लाखों रूपये की अवैध उगाही करके भी योग्य किसानों को लाभ नहीं प्रदान किया गया2. क्या यह बात सही है कि आजतक योग्य किसान फसल क्षति का लाभ पाने से वंचित है जिसकारण किसानों को जीवन यापन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए योग्य किसानों को लाभ प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?