क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तगर्त कहलगाॅंव प्रखण्ड के नंदलालपुर सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है इस सड़क पर वाहनों का परिचालन बहुत अधिक है परन्तु जिस क्षमता से सड़क बनी है वह वाहनों का भार सहन करने में असक्षम है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को उच्च क्षमता की सड़क कबतक बनवाना चाहती है, नहीं, तो क्यों?