क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन विधान सभा के प्रखंड-कोचाधामन, पंचायत-पुरन्दाह के मुख्य सड़क से शिव मंदिर होते हुए अशोक के दुकान तक एमएमजीएसवाई अंतर्गत एक वर्ष पूर्व ही पथ का निर्माण कार्य कराया गया है परन्तु एक वर्ष पूर्व के उपरांत भी सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के निर्माण कार्य में संवेदक एवं विभागीय अभियंताओं द्वारा प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नही किया है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सड़क के निर्माण में बरती गई अनियमितता की उच्चस्तरीय जाॅच कराते हुए दोषी अभियंताओं एवं संवेदक पर नियमसंगत कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?