क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य के जिला स्तर पर विधि महाविद्यालय का निर्माण कार्य कराने हेतु प्रस्तावित है; 2. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत विधि महाविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक नहीं कराया गया है; 3. क्या यह बात सही है कि उक्त जिला में विधि महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु दूर-दराज एवं अन्य लाॅ काॅलेजों में जाना पड़ता है; 4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार किशनगंज जिला में विधि महाविद्यालय का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?