क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी विद्यालयों में पुस्तक एवं गुणवत्तापूर्ण बैग आदि का ससमय एजेंसियों द्वारा आपूर्ति कराना प्रस्तावित है; 2. क्या यह बात सही है कि विद्यालयों में एजेंसियों द्वारा आपूर्ति कराये गये बैग आदि गुणवत्तपूर्ण नहीं रहता है, व एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों की मिली-भगत से सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है; 3. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत 55 कोचाधामन विधान सभा के सभी विद्यालयों में पुस्तक एवं बैग आदि का वितरण ससमय नहीं हाने से छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन के कार्यो में कठिन समस्याए उत्पन्न होता है; 4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जाॅचोपरांत कोचाधामन विधान सभा के सभी विद्यालयों में ससमय पुस्तक एवं गुणवत्तापूर्ण बैग आदि की आपूर्ति कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?