क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के फेनहारा प्रखंड अन्तर्गत आदर्श मध्य विद्यालय जहां स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गाँधी जी आये थे, गाँधी सर्किट से भी जुड़ा हुआ है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय को शिक्षा विभाग तोड़ना चाहती है; 3. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय का पुराना भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, 4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार गाँधी सर्किट से जुड़े उक्त विद्यालय के जर्जर भवन को न तोड़कर उसका जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?