क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः- 1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के किरकिचिया पंचायत अवस्थित (BDBKSC) देवराहा बाबा कॉलेज में पूर्व में डिग्री (स्नातक) की पढ़ाई होती थी ,जो अब बंद है ; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त कॉलेज में 07.25 एकड़ जमीन एवं भवन की समुचित व्यवस्था रहने के बावजूद डिग्री (स्नातक ) की पढ़ाई न होकर केवल इंटर की पढ़ाई हो रही है, जिसके कारण छात्र-छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कई छात्र –छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक देवराहा बाबा कॉलेज को डिग्री कॉलेज की मान्यता प्रदान कर स्नातक की पढ़ाई प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?