क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि 1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा के सभी पंचायतों में कृषि-सिचाई के उद्देश्य से निर्मित छोटी नहर (छहर) ध्वस्त हो चुका है एवं जो थोड़े बहुत बचे है उनमें गाद भर गया है, जिससे किसानों को सिचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सभी छोटी नहर (छहर) का नवनिर्माण एवं पक्कीकरण कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?