क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेजों में विगत 03 वर्षो से स्नातक प्रथम खंड के नामांकन में विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एजेंसी द्वारा बिना किसी कट ऑफ के छात्रों का मेरिट लिस्ट जारी कर नामांकन लिया जा रहा है ? 2. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एजेंसी एवं पदाधिकारीयों के मिलीभगत से वर्ष 2024 में नामांकन हेतु आवेदित 7500 छात्रों का डाटा डिलीट कर बिना कट ऑफ के छात्रों से अवैध उगाही कर गलत मेरिट लिस्ट जारी कर नामांकन लिया गया ? 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक पूर्णिया विश्वविद्यालय के नामांकन एजेंसी एवं संलिप्त पदाधिकारियों पर जांच करा कर कार्रवाई व नामांकन एजेंसी को बर्खास्त करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?