Back to Legislative Questions Repository
Q.No 8Starred Question Listed

अंक पत्र अविलंब जारी करना

श्री अखतरूल ईमान (56) (अमौर) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा वर्ष 2024 का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च 2024 को घोषित हुआ था;2. क्या यह बात सही है कि साढ़े तीन माह से अधिक का समय गुजरने के बाद भी छात्र-छात्राओं को मैट्रिक का अंक पत्र (MARK SHEET) 20 जुलाई तक विद्यालय द्वारा उनको प्राप्त नहीं हुआ था जिस कारण छात्र-छात्राओं को बिहार से बाहर +2 एवं डिप्लोमा में नामांकन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इतना विलंब से अंक पत्र जारी करने का क्या औचित्य है, साथ ही क्या सरकार परीक्षा तंत्र में सुधार करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री अखतरूल ईमान (56) (अमौर)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
AKHTARUL IMAN (56)
AKHTARUL IMAN (56)
Party
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen
Constituency
Amour-Purnia (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
07 Mar 1964
Address
Village- Maudho, Post Office- Maudho, Police Station- Kochadhaman, District- Kishanganj, Bihar, Pin-855115