क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अन्तर्गत प्रखण्ड बैसा में 10 उच्च विद्यालय एवं 08 प्राथमिक विद्यालय भवनहीन है तथा अमौर प्रखण्ड में 23 प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनहीन है;3. क्या यह बात सही है कि विद्यालयों के भवन निर्माण नहीं होने से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उक्त प्रखण्डों के भवनहीन विद्यालयों में भवन निर्माण कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?