क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिलान्तर्गत बैसा प्रखण्ड के रौटा से मालोपाड़ा जाने वाली एवं अमौर प्रखण्ड के पलसा चौक से गेरिया जाने वाली सड़क संकीर्ण है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़कों के संकीर्ण होने के कारण इन सड़कों पर प्रायः दुर्घटना घटित होती रहती है और यातायात में बहुत कठिनाईयाँ होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़कों के चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?