क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिलान्तर्गत अमौर प्रखण्ड के बकरा घाट पर मोची टोला (अधांग) से बकरा के आरेखन पर चैनेज 1.1 किलोमीटर पर उच्च स्तरीय RCC पुल निर्माण हेतु विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत संवेदक द्वारा पुल निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है, जिससे अमौर प्रखण्ड के 03 पंचायत के 50 हजार की आबादी प्रभावित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पुल का निर्माण नहीं होने से अमौर प्रखण्ड के तियरपारा, पोठिया गंगेली पंचायत के लोगों को प्रखण्ड मुख्यालय एवं अस्पताल अधिक दूरी तय कर के जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त घाट पर पुल निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, हां तो, कबतक,नहीं तो क्यों?