क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद फारबिसगंज में जल निस्तारण हेतु निर्मित सीताधार अतिक्रमण से संकुचित हो रहा है एवं उनमें गाद भर गया है जिससे शहरवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त अतिमहत्वपूर्ण सीताधार को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं मास्टर प्लान के तहत चैनल बना कर पक्कीकरण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?