क्या मंंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत छौड़ादानों शहर में सरकारी बस पड़ाव नहीं है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त शहर में बस पड़ाव नहीं रहने के कारण सरकारी बस सड़क पर लगने से जाम की समस्या बनी रहती है जबकि सरकारी भूमि उपलब्ध है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सरकारी भूमि पर बस पड़ाव बनाने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?