क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखण्ड अन्तर्गत बूढ़ी गंडक नदी के तट पर कपरसंडी, मोखलिशपुर मध्य विद्यालय, सिसवनिया, सिसवनिया-गोबरी सड़क, जटवा कब्रिस्तान, जटवा-जनेरवा सड़क, महम्मदपुर, सुन्दरपुर मस्जिद सुन्दरपुर पकडि़या टोला, जनेरवा प0 हरिजन टोला, तथा खैरी गाँव बसा हुआ है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित गाँव बाढ़ के समय मे तीन माह तक जलमग्न रहता है तथा नदी से अत्यधिक कटाव के कारण गाँव का अस्तित्व खतरे में पड़ते जा रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार वर्णित स्थानों पर नदी के कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?