क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत कार्य प्रमण्डल रक्सौल के अधीन छौड़ादानो प्रखण्ड के सड़क नरकटिया से बैकुंठवा होते हुए हरकटवा तक एवं कार्य प्रमण्डल ढाका के अधीन बनकटवा प्रखण्ड के बनकटवा से रेलवे फाटक झंझरा तक सड़क जर्जर अवस्था में है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों सड़क के अनुरक्षण अवधि से बाहर है तथा सड़क जर्जर होने के कारण यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित दोनों सड़कों को बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?