क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि पुर्णियाँ जिला अंतर्गत बैसा प्रखण्ड के शिशाबाड़ी पी॰ डब्लू॰ डी॰ रोड से मीरपूर हाट वाया दोमोहनी जानेवाली सड़क बहुत ही जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के मरम्मति कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?