क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला मुख्यालय नगर निगम में पदस्थापित कनीय अभियंता एवं अनेक पदाधिकारी विगत तीन वर्षो से अधिक अवधि से पदस्थापित है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारीयों के लंबे समय से एक ही स्थान/जिला में पदस्थापित रहने के कारण सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार, सरकारी सेवकों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन के संदर्भ में बनाए गए कार्यपालिका नियमावली के आलोक में उक्त कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी के स्थानान्तरण का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?