क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समाहरणालय गया (जिला कल्याण कार्यालय) के पत्रांक-2902, दिनांक 03.09.2024 द्वारा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-01 गया को महादलित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का निर्माण हेतु स्थल जांच कर भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, किन्तु इस सम्बन्ध में अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित परिवार को नहीं मिल पा रहा है एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?