क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल सहरसा द्वारा सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में मत्स्यगंधा रोड पर स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्थानीय विधायक से शिलान्यास कराया गया, जिसका प्राक्कलन राशि अंके 7,33,800 रू0 था; 2. क्या यह बात सही है कि दिनांक 03.09.2024 को आमजनों द्वारा शिलान्यास स्थल पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का फ्लैक्स फोटो लगाया गया, जिसे कुछ ही घंटों बाद शिलापट्ट एवं फ्लैक्स फोटो तोड़कर हटा दिया गया और असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यपालक अभियंता के सहयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल की लौहपट्टी लगा दी गयी; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त शिलान्यासित स्थल पर पुनः जननानायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का शिलापट्ट लगाकर सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों ?