क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल अररिया अंतर्गत नल-जल योजना के तहत पम्प चालक का चार वार्षों से पारिश्रमिक का भूगतान नहीं हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी अररिया सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा आदेश निर्गत संख्या 40711-30781 दिनांक-19.10.2024 द्वारा कार्यपालक अभियंता अररिया को निदेशित किया गया था कि एकरारनामा के अनुसार पम्प चालक का भूगतान सुनिश्चित की जाय परन्तु अभी तक भुगतान नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बकाया राशि का भूगतान करने का विचार रखती है हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?