क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत के ग्राम घारी में कई स्थानों पर पाईप क्षतिग्रस्त एवं ग्राम बेंगुचा के वार्ड नं०-04 में कई स्थानों पर पाईप क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है जिससे कठिनाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नककर्ता द्वारा पत्रांक-296/2024, दिनांक-09.10.2024 को कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को वर्णित स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाईप का जीर्णाेंद्धार कराने हेतु पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार वर्णित स्थानों पर शीघ्र क्षतिग्रस्त पाईप का मरम्मत करण कराने का विचार रखती है, हाँ, कबतक, नहीं, तो क्यों ?