क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत चकन्द्रा पंचायत के ग्राम-चकन्द्रा स्थित चकन्द्रा मध्य विद्यालय को तीन वर्ष पूर्व उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है, भवन के अभाव में अभी भी मध्य विद्यालय के लिए पूर्व निर्मित भवन में ही शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है, जिससे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार उक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय को कबतक भवन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?