क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड अन्तर्गत पानापुर पंचायत के ग्राम-आलापुर में विगत 30 वर्षाें से उपस्वास्थ्य केन्द्र किराये के मकान में चल रहा है एवं उक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी०एच०ओ०), ए०एन०एम० एवं ए०एन०एम०आर० का पदस्थापना किया गया था जो 02 वर्षाें तक सेवा देने के बाद ड्यूटी से अचानक गायब हो गए है, जबकि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-108/2024, दिनांक-27.08.2024 के माध्यम से विभागीय मंत्री के अलावे पत्रांक-109/2024, दिनांक-27.08.2024 को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को पदस्थापित कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कराने हेतु पत्र उपलब्ध कराया गया है, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उच्च स्तरीय जाँच कराते हुए पदस्थापित कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?