क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर प्रखंडान्तर्गत पश्चिमी सरेया एवं पूर्वी सिसवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भवन काफी जर्जर हो जाने से डाॅक्टर/कर्मियों का बैठना मुश्किल हो गया है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन का जीर्णोंद्वार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?