क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 1353664 दिनांक 08.11.2022 के आलोक में 8061 ग्राम पंचायतों के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक/कर्मी की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गयी है, परन्तु उन्हें सभी सुविधा नहीं दी जा रही है, यदि हाँ तो सरकार राज्य में अन्य संविदाकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की तरह इनका भी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने सहित कबतक अन्य लाभ देने एवं उन्हें भी ई0पी0एपफ0 और ई0एस0आई0सी0 से अच्छादित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?