क्या मंत्राी, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि, भोजपुर जिलान्तर्गत पीरो प्रखण्ड के नोनार पोखरा सूर्य मंदिर जर्जर है, जहाँ प्रत्येक वर्ष छठ पूजा करने हेतु आसपास एवं दूर दराज के सैकड़ों गॉवों के छठ व्रती आते हैं, किन्तु पोखरा के जीर्ण शीर्ण रहने के कारण छठ व्रतियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है यदि हॉ तो सरकार उक्त पोखरा का कबतक जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?