क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत पीरो प्रखंड के शहर में स्थित स्टेडियम काफी जर्जर है गड्ढा होने के कारण वहां सालों भर पानी जमा रहता है, जिसके कारण आस पास के ग्रामीण बच्चे उक्त खेल परिसर के लाभ से वंचित है; यदि हॉ, तो सरकार कबतक उक्त खेल परिसर में मिट्टी भराई के साथ जीर्णोद्धार कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?